चुनाव पर दोहे | Election Dohe in Hindi
![Election Dohe in Hindi](https://www.chirkuthero.com/wp-content/uploads/2022/01/election-dohe-in-hindi.gif)
Chunav ( Election ) Dohe Doha Image in Hindi – इस आर्टिकल में चुनाव ( इलेक्शन ) पर दोहे दिए हुए है. इन्हें जरूर पढ़े.
चुनाव का दौर जैसे ही शुरू होता है. नेताओं का एक हुजूम बड़ा ही सक्रिय हो जाता है. जरूरत पड़ने पर जो नेता मिलते नहीं है वो चुनाव में गांव-गाँव के रास्ते नापते नजर आते है. नेताओं को चुनना अपने आप में एक बहुत बड़ा निर्णय होता है. अगर आप गलत नेता चुन लिए तो उसे पूरे पांच साल तक झेलना पड़ेगा। इसलिए बहुत सोच समझकर ही नेता का चुनाव करें।
चुनाव पर दोहे
![चुनाव पर दोहे](https://www.chirkuthero.com/wp-content/uploads/2022/01/चुनाव-पर-दोहे.gif)
योगी-अखिलेश दोउ खड़े, किसको डाले वोट
गलती अबकी बार कर गये, बहुत पड़ेगी चोट.
बाते लम्बी-लम्बी, सुने ना किसी की पीर,
सबको बाँट रहे है आश्वासन की मीठी खीर.
नेताओं को पता है, सत्ता मिलती नहीं बारम्बार
इसलिए सुख भोग लूँ, बढ़िया बांग्ला और कार.
Chunav Par Dohe
![Chunav Par Dohe](https://www.chirkuthero.com/wp-content/uploads/2022/01/chunav-par-dohe.gif)
भ्रष्टाचारी नेताओं की पहचान करो चुनाव में,
जीत गये अगर तो पांच साल नहीं आएंगे गाँव में.
गरीब और पिछड़ों के हित की भूल गये है नीति,
जातिवाद और धर्म के नाम पर चल रही है राजनीति।
Election Dohe in Hindi
![Election Dohe in Hindi](https://www.chirkuthero.com/wp-content/uploads/2022/01/election-dohe-in-hindi-1.gif)
जनमानस खामोश है देख नेताओं के रंग,
समझ नहीं पा रही है कौन है किसके संग.
बेरोजगारी बढ़ती गई, बढ़ते गये खूब गरीब
भ्रष्टाचार करके नेताओं का चमका खूब नसीब।
नैतिकता के पतन की तीव्र हो गयी है चाल,
नेताओं को कुर्सी वही चाहिए जिसमें मिलता हो माल.
चुनाव पर दोहा
![चुनाव पर दोहा](https://www.chirkuthero.com/wp-content/uploads/2022/01/चुनाव-पर-दोहा.gif)
स्वयं का हित देखे पर देश का भी रहे ध्यान,
सोच समझ कर ही करे, आप अपना मतदान।
ठण्ड बढ़ रही है, जल रहे है अलाव,
खूब हो रही है बातें कैसा होगा ये चुनाव।
Chunavi Dohe
![Chunavi Dohe](https://www.chirkuthero.com/wp-content/uploads/2022/01/chunavi-dohe.gif)
जब तक रहो विपक्ष में खूब करो हड़ताल,
कौआ चित्त से बने रहो, चलो हंस की चाल.
मंत्री पद वो चीज है, जो इक बार मिल जाए
सम्पूर्ण परिवार समेत सात पुश्त तर जाए.
चमचागिरी का चश्मा पहन कर करते तारीफ़,
जिन्हें पता ही नहीं है आज कौन सा है तारीख़।
भारत में सभी चुनावो को एक साथ करवाना चाहिये। इससे सबका समय बचेगा और पैसा भी बचेगा। उस बचे समय और पैसों को देश के विकास कार्यों में खर्च किया जा सकता है. एक चुनाव होने से राजनीतिक बदलाव भी आएगा।
आशा करता हूँ यह लेख चुनाव पर दोहे | Election Dohe in Hindi आपको जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
इसे भी पढ़े –