Dohe

देशभक्ति पर दोहे | Desh Bhakti Dohe in Hindi

Desh Bhakti Dohe Doha in Hindi – इस आर्टिकल में देश भक्ति दोहे दिए हुए है. हर देश की आजादी महत्वपूर्ण होती है. इसके ना जाने कितने सपूत शहीद हो गये. नई पीढ़ियों की जिम्मेदारी है कि देश की रक्षा और सुरक्षा करें।

भारत में 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन हर भारतवासी देशभक्ति के रंग में रंग जाता है. देश के सैनिकों को देखकर गर्व होता है जो देश की रक्षा के लिए दिन-रात एक कर देते है. ऐसे देश के वीरों को मैं शत-शत नमन करता हूँ.

देशभक्ति पर दोहे

देशभक्ति पर दोहे
देशभक्ति पर दोहे | Deshbhakti Par Dohe

गाते वंदेमातरम, जन गण मन का गान।
अपने हिंदुस्तान की, दोनों ही पहचान।।


चुका न पायेंगे कभी, भारत माँ का कर्ज़।
रक्षा करना देश की, है हम सबका फ़र्ज़।।


Deshbhakti Par Dohe
Deshbhakti Par Dohe | देशभक्ति पर दोहे

अपने वीर सपूत को माँ देती सदा आशीष।
देश पर आंच कभी ना आये, कट जाए चाहे शीश।।


आजादी के यज्ञ में प्राण किए आहूत।
धन्य हुई वह कोख जो जने शहीद सपूत।


देशभक्ति दोहे

देशभक्ति दोहे
देशभक्ति दोहे | Deshbhakti Dohe

भारत की पावन धरती से, ले धूल मैं तिलक लगाऊं।
इतना प्यारा देश है मेरा, मैं नित दिन महिमा गाऊं।।


बलिदानों की भूमि है धन्य है भारत देश।
अगर जन्म फिर से मिले यही धरा परिवेश।।


अतिथि देवो भवः कहें, दुश्मन को दें दंड।
भारत जितना शांत है, उतना रहे प्रचंड।।


करते हैं तलवार से, रक्षा वीर जवान।
मगर कलम की धार भी,नहीं कहीं कम मान।।


Desh Bhakti Par Dohe

Desh Bhakti Par Dohe
Desh Bhakti Par Dohe | देश भक्ति पर दोहे

गाते हैं हम जोश से, देश भक्ति के गीत।
देख हमारी भावना, अरि होता भयभीत।।


राम आरती हो यहाँ, होती यहाँ अजान।
आपस में मिलकर रहें, सबका हो सम्मान।।


भगत सिंह, आजाद और सुभाष की आन।
अमिट, अभेद्य, अविचल रहे मेरा देश महान।।


बैरी के बढ़ते कदम, उसको भेजें श्मशान।
धन्य हैं वो जो सरहद पर, खड़े हैं वीर जवान।।


देशभक्ति पर दोहा

देशभक्ति पर दोहा
देशभक्ति पर दोहा | Deshbhakti Par Doha

सीने पर गोली लगी फिर भी मुख मुस्कान।
भारतमाता के गर्व हैं ये शहीद जवान।।


देश चलाने के लिये, बनती है सरकार।
मगर देश हित से नहीं, उसको अब दरकार।।


Desh Bhakti Par Doha

मेरे भारत देश की, गाथा बड़ी महान।
महिमा इसकी गा रहा, सारा आज जहान।।


महाराणा प्रताप से राजा, लक्ष्मी बाई जैसी रानी।
घर-घर में सुनाई जाती, ऐसे वीरों की कहानी।।


स्वतंत्रता दिवस पर दोहे

स्वतंत्रता दिवस पर दोहे
स्वतंत्रता दिवस पर दोहे | Independence Day Par Dohe

स्वतंत्रता की आन पर चढ़े हजारों शीश।
नमन करें उनको सदा मिले अमिट आशीष।।


अपना भारत वर्ष है, हमको मात समान।
करें भाल अपने तिलक, माटी चन्दन मान।।


है सपूत जो देश के, उनका हुआ मुरीद।
सरहद पर कुछ हैं खड़े, कुछ हो गए शहीद।।


भारतीय सैनिक पर दोहे

भारतीय सैनिक पर दोहे
भारतीय सैनिक पर दोहे | Indian Soldier Par Dohe

भारत का प्रत्येक जन दस शेरों-सा शेर।
गीदड़ भौंके दूर से पास आए तो ढेर।।


भारत मेरा देश है, भारत मेरा धर्म।
यहीं जन्म लूँ मैं सदा, ऐसे हों बस कर्म।।


मानवता की बात जब, करते हैं सब धर्म।
फिर क्यों द्वेष विकार के, मानव करता कर्म।।


गणतंत्र दिवस पर दोहे

गणतंत्र दिवस पर दोहे
गणतंत्र दिवस पर दोहे | Republic Day Par Dohe

सारे जग से है ये न्यारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा।
यही तो शान हमारी है, यही है अभिमान हमारा।।


इस धरती का स्वर्ग है, अपना भारत देश।
जिसकी सात्विक सोच है, संस्कारी परिवेश।।


पला-बढ़ा और बड़ा हुआ, इस देश में लेकर जन्म।
सच्चा देशभक्त है वही, हो देश ही जिसका धर्म।।


आजादी पर दोहे

सारा जग जो घूम लिया, मिला एक ही ज्ञान।
इतना प्यारा कोई देश नहीं, जैसा है हिन्दुस्तान।।


ऐसी पावन धरा यहाँ की, कर देती सबका उद्धार।
हर दिन एक नया उत्सव, होता है हर दिन त्यौहार।।


हर युवा के अंदर कुछ ऐसे देशभक्ति से भरे जज्बात होने चाहिए। मैं भारत को विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनाना चाहता हूँ. मैं चाहता हूँ की मेरा देश विज्ञान, तकनीकी और परमाणु-शक्ति से सम्पन्न हो. आने वाले समय में भारत Computer Software की तरह नए-नए उपयोगी अविष्कारों का जन्मदाता बने. खेल के कपिल देव, सचिन, राहुल, लिएंडर पेस, नीरज चोपड़ा ने जो सम्मान अर्जित किया है. इसका सिलसिला और बढे. मैं ऐसे भारत का सपना देखता हूँ जो भ्रष्टाचार से मुक्त हो, शोषण मुक्त हो और हिंसा मुक्त हो.

मैं चाहता हूँ कि भारत का नेतृत्व भ्रष्टाचार और लालसा से मुक्त हो. मेरे सपनों का भारत सुरक्षित और मजबूत भारत है. जो किसी आगे नहीं झुकेगा और ना किसी को बेवजह झुकने पर मजबूर करेगा। मेरे भारत में अशिक्षा और बेरोजगारी ना हो. देश में ऐसी शिक्षा होनी चाहिए जो आगे चलकर नौकरी को सुनिश्चित करें। देश के वीर जवान तो सरहद पर खड़े होकर देश की रक्षा कर रहे है. लेकिन देश को मजबूत बनाने में हर युवा को अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभानी होगी।

आशा करता हूँ आपको यह लेख Desh Bhakti Dohe Doha in Hindi जरूर पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे.

इसे भी पढ़े –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button